Tuesday, October 30, 2012

पटाखे वालों की समस्या या पटाखे ही समस्या


दीपावली उत्सव में पन्द्रह दिन भी शेष नहीं हैं| उत्तर-पश्चिमी भारत के इस सबसे प्रमुख त्योहार, जिसे हिन्दू परम्पराओं में आस्था रखने वालों के अलावा उनके अड़ोस-पड़ोसी तक इस उत्सवी माहौल से अपने को नहीं बचा पाते हैं| यह एक ऐसा त्योहार है जिसमें अलग-अलग जिन्सों का कारोबार करने वालों के यहां इस डेढ-दो माह में अलग-अलग समय अतिरिक्त बिक्री होती है-मरम्मत और रंग रोगन वालों के यहां शुरू में तो सजावट का सामान रखने वाले के यहां नवरात्रा के आस-पास और कच्ची खाद्य सामग्री रखने वालों के यहां नवरात्रा और उसके बाद तक तो बरतन-क्रॉकरी और इलेक्ट्रोनिक्स सामान वालों के यहां धनतेरस के आस-पास तथा मिठाई पटाखों की दुकानों पर दीपावली के दिन या उससे एक दिन पहले|
बात दिवाली की इसलिए चल पड़ी कि इसी माह की नौ तारीख की रात शहर के तंग और व्यस्ततम फड़बाजार में पटाखों की एक बहुमंजिली दुकान में आग लगी थी| हालांकि इस दुर्घटना से जान माल की कोई हानि नहीं हुई लेकिन कहा यही गया कि आग यदि दिन के समय लग जाती तो केवल जान की बल्कि अड़ोस-पड़ोस के माल की भी हानि हो सकती थी| खैर, जो नहीं हुआ उसके लिए सन्तोष करना चाहिए| जरूरी यह है कि इस तरह की घटनाएं फिर हों, इसकी पुख्तगी जरूरी है|
प्रशासन सचेत हुआ, जांचें हुईं तो लगभग आधे स्थाई लाइसेंस धारियों पर सवाल खड़े हो गये| अस्थाई रूप से दुकान लगाने वाले सैकड़ों दुकानदारों की तो अभी बात ही नहीं हो रही है| जिले में बिना लाइसेंस के चलने वाली हजारों दुकानों की बात करना भी इस स्थिति में जरूरी नहीं समझा जा रहा है|
वैसे पटाखों से खुशियां जाहिर करने का यह तरीका कितना सही है, विचार इस पर भी होना चाहिए| धन की अनावश्यक बर्बादी के साथ जहां हमारी हवा प्रदूषित होती है वहीं इन रातों में पटाखों की आवाज पशु-पक्षियों की नींद और चैन दोनों में भारी खलल डालती है-यह खलल पड़ता मनुष्यों में भी है-दमे के रोगियों को इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा जिन्हें गहरी नींद में सोने की आदत नहीं है उन्हें रात ओजके (जागकर) में गुजारनी होती है| मनुष्य भुगतता है तो उलाहना किसे-सब खुद ने ईजाद किये हैं तो भुगते भी खुद ही| रही बात पशु-पक्षियों की, वे तो मूक हैं और असंगठित| मनुष्य से कम ताकतवर भी-तो भुगतना उन्हें ही है| मनुष्य ने अपने छुटकारे के लिए कई युक्तियां, कहावतें और दोहे बना रखे हैं-जैसेनिर्बल के बलराम’| अरे, भई! राम क्यों-आप बलि और समर्थ हैं तो आप क्यों नहीं जगाएं अपना विवेक| बात पटाखों का व्यापार करने वालों की समस्याओं पर करनी थी पर साझा किया जाने लगा  ज्ञान-जो होता सबके पास है, उसे बरतने की जरूरत या फुरसत नहीं है|
समस्या पटाखे बेचने वालों की है ही| धन्धा करना है तो माल के लिए आदेश पहले दे दिया जाता है-अग्रिम भुगतान कर दिया जाता है-माल गया तो बिना लाइसेंस बेचेंगे कैसे? अब उन 51 स्थाई लाइसेंसधारियों की ही बात करें| वे यदि नियमों को पूरा करते ही नहीं थे तो उन्हें लाइसेंस दिया ही क्यों गया| क्या प्रशासन उन लाइसेंस देने वालों की भी कोई जिम्मेदारी तय करेगा कि बिना पूरी तहकीकात के यह लाइसेंस जारी कैसे कर दिये| वैसे अपने देश में नियम-कायदों के बावजूद इस तरह की कार्यवाही करने का चलन नहीं है| अब भुगतने को केवल व्यापारी ही हैं| जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की नौकरी पर जाने पर उनके बचाव में झूठे हलफनामे देने को व्यापारी भी तैयार हो जाएंगे| इस तरह की नौबत आएगी नहीं|
अब देवीसिंह भाटी कल इन व्यापारियों के पक्ष में कलक्टर से मिले हैं, अच्छी बात है| लेकिन शहर के व्यापारियों के लिए गोपाल जोशी, कल्ला बंधु, नन्दू महाराज, सिद्धीकुमारी, तनवीर मालावत आदि-आदि आगे क्यों नहीं आए| प्रश् यह भी बनता है|
नियमों को ताक पर रख कर इन पटाखा व्यापारियों को छूट देने के पक्ष में विनायक नहीं है-लेकिन समाधान जरूर निकाला जाना चाहिए-जैसे पुरानी जेल की जमीन, फोर्ट स्कूल-सादुल स्कूल के खेल के मैदान, रतन बिहारी मन्दिर के पीछे, अन्दरूनी शहर में जसोलाई, जेल रोड पर जगदीशजी के मन्दिर की खुली जगह, गोपेश्वर मन्दिर का मैदान और सूनी जगहों पर लावारिस पड़े किओस्क आदि-आदि स्थानों पर पटाखों के अस्थाई बाजार लगाने पर विचार किया जा सकता है| अलावा इसके जयपुर की तर्ज पर स्थाई लाइसेंसधारियों का आतिश बाजार भी विकसित किया जा सकता है| जिसमें निर्माण के दौरान ही आग लगने की पूरी सावधानियों का इन्तजाम किया जाय और वे सब सुविधाएं वही माकूल हों जो आग बुझाने में सहायक होती हैं| विचार इस पर भी किया जाना चाहिए कि खुशियां मनाने के तरीकों से पटाखों को ही बाहर कर दिया जाय| इस पर आपकी क्या राय है?
30 अक्टूबर, 2012