Thursday, September 14, 2023

बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र : जनसंघ/भाजपा की पड़ताल

 बीकानेर शहर सीट के सन्दर्भ में बात करें तो भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती भारतीय जनसंघ की शुरुआती स्थिति वही थी जो 2008 के परिसीमन के बाद बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की रही है। 1951-52 के पहले चुनाव से लेकर 1972 तक हर चुनाव में जनसंघ ने अपने प्रत्याशी बदले। इतना ही नहीं, अपने हर प्रत्याशी को चुनाव बाद नेपथ्य में डालती रही। 1951-52 में जनसंघ प्रत्याशी रहे ईश्वर दत्त कौन थे, शायद ही किसी को मालूम हो। इसी तरह 1957 में प्रत्याशी रहे चांदरतन आचार्य, 1962 में जिला जज जैसे पद को छोड़ कर जनसंघ प्रत्याशी बने जेठमल आचार्य और 1967 के प्रत्याशी वैद्य मक्खनलाल शास्त्री चुनाव बाद राजनीतिक जीवन में सक्रिय नहीं देखे गये। 1972 में जनसंघ से चुनाव हारे भंवरलाल कोठारी आरएसएस और गोसेवा संघ के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे और नगर विकास न्यास के अध्यक्ष भी लेकिन चुनावी राजनीति से दूर ही रहे।

1977 के चुनाव में भारतीय जनसंघ का विलय जनता पार्टी में हो गया। समाजवादी कोटे में गयी इस सीट की उम्मीदवारी मक्खन जोशी से होते हुए महबूब अली के पास  गयी। 1980 में जनसंघी गुट जनता पार्टी से अलग होकर और भारतीय जनता पार्टी के नाम से अस्तित्व में आया। जनता पार्टी के साथ हुए चुनावी समझोते में यह सीट भाजपा को मिली और ओम आचार्य प्रत्याशी बने जो अनेक पार्टी प्रत्याशियों के बीच कांग्रेस () के बुलाकी दास कल्ला से लगभग 2000 मतों से हार गये। 1989 में ओम आचार्य को भाजपा ने बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया, लेकिन वे तीसरे नम्बर पर रहे। इसके बाद 1990 में भी ओम आचार्य को बीकानेर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने फिर मौका दिया, लेकिन इस बार वे भारी अंतर से हारते हुए तीसरे नम्बर पर रहे।

भाजपा गठन के समय ही भाजपा में गये महबूब अली 1985 में पुन: उम्मीदवारी ले आये। लेकिन अफसोस, 1977 की उनकी नुमाइन्दगी और मंत्री रहते करवाए अभूतपूर्व कामों को शहर की जनता ने मान दिया और ही पार्टी उम्मीदवार होने के बावजूद आरएसएस/भाजपा ने। वैसी करारी हार भाजपा/जनसंघ की कभी नहीं हुई।

1990 के चुनाव का जिक्र ऊपर ओम आचार्य के सन्दर्भ में कर ही दिया। 1993 में हुए मध्यावधि चुनाव में भैंरोसिंह शेखावत मक्खन जोशी को भाजपा में लाकर उम्मीदवार बनाना चाहते थे। मक्खन जोशी तैयार नहीं हुए तो उम्मीदवार हुए नन्दलाल व्यास। व्यास को मिली उम्मीदवारी जितनी आश्चर्यजनक थी उतनी ही उनकी जीत भी। क्योंकि बहुत सामान्य स्थिति से आए नन्दलाल व्यास उर्फ नन्दू महाराज के सामने दो दिग्गज थेजनता दल से मक्खन जोशी और कांग्रेस विधायक तथा मंत्रीमंडल में मंत्री रहे बीडी कल्ला। लगातार तीन बार के विधायक और अजेय मान लिए गये बीडी कल्ला को नन्दू महाराज ने केवल भारी मतों से हराया बल्कि आजादी बाद पहली बार यह सीट भाजपा को दिलवा दी।

अक्खड़ नन्दू महाराज की पार्टी से बनी और ही आरएसएस से, इसीलिए 1998 के चुनाव में विधायक रहते भी उम्मीदवारी नहीं मिली। इस बीच उम्मीदवारी के आश्वासन पर मक्खन जोशी भाजपा में लिए। लेकिन टिकट वितरण में बीकानेर सीट पर भैंरोसिंह शेखावत की नहीं चली। उम्मीदवारी मक्खन जोशी को मिली और ही मौजूदा विधायक नन्दलाल व्यास को। उम्मीदवारी मिली आरएसएस द्वारा अनुशंसित सत्यप्रकाश आचार्य को। मक्खन जोशी धीरज धारण कर सत्यप्रकाश आचार्य के साथ हो लिए लेकिन नन्दू महाराज ने बगावत कर निर्दलीय ताल ठोक दी। नतीजतन कांग्रेस के बीडी कल्ला ही जीत गये, नन्दू महाराज दूसरे नंबर पर रहे और भाजपा जमानत भी बचा पायी। 

1998 के नतीजे देख 2003 के चुनाव में भाजपा और नन्दू महाराज दोनों चांके पर लिए। नन्दलाल व्यास भाजपा में लौट आए और भाजपा ने फिर से उन्हें ही उम्मीदवार बनाया। यह सीधी टक्कर जोरदार रही, व्यास ने 49524 वोट लिए और बीडी कल्ला से मात्र 1651 वोटों से हार गये।

2003 के चुनाव से पूर्व मक्खन जोशी चले गये और 2008 से पूर्व नन्दलाल व्यास। इस दौरान एक और घटित हुआ, कांग्रेस के पूर्व विधायक गोपाल जोशी भाजपा में लिए और परिसीमन के बाद शहर के दो में से एक विधानसभा क्षेत्र बीकानेर पश्चिम से उम्मीदवारी ले आये। कमरकस कर आए गोपाल जोशी ने जमकर चुनाव लड़ा और रिश्ते में साले बीडी कल्ला को अच्छे-खासे मतों से पटखनी दे दी।

2013 के चुनाव में गोपाल जोशी और बीडी कल्ला फिर सामने थे। जीते भले ही कम मतों से, लेकिन गोपाल जोशी लगातार दूसरी बार जीत गये। 

2019 का चुनाव उम्र के चलते गोपाल जोशी नहीं लडऩा चाहते थेउधर आरएसएस भी लगातार इस सीट पर अपने कोटे की दावेदारी करता रहा था। लेकिन वसुंधरा राजे हर हाल में सरकार रिपीट करना चाह रही थी। राजे को भरोसा था कि इस सीट को गोपाल जोशी ही निकाल सकते हैं। ऐसा था भी लेकिन गोपाल जोशी ने यह चुनाव पूरी तरह तन-मन-धन से नहीं लड़ा। 2008-2013 के चुनाव की तरह लड़ते तो हार-जीत का मामूली अंतर वे पाट लेते। लेकिन हमारे इधर कहावत हैगयी बात ने घोड़ा ही नी नावड़े।

2023 के चुनाव आते उससे पूर्व गोपाल जोशी भी चले गये। होते तो वे खुद चाहे लड़ते लेकिन मंझले बेटे गोकुल जोशी या पोते विजय मोहन के लिए कुछ तो करते।  लगता है पारिवारिक सामंजस्य में विजय मोहन बैकफुट हो लिए और गोकुल जोशी दौड़  में हैं। जिन नामों की विशेष चर्चा रही है उनमें दूसरे मक्खन जोशी के पोते अविनाश जोशी और आरएसएस के प्रकल्प हिन्दू जागरण मंच के जेठानन्द व्यास हैं। ताजा डवलपमेंट में जेठानन्द ने औपचारिक तौर पर भाजपा की सदस्यता ली है, ऐसे में माना जा रहा है कि संघ और पार्टी के ऊपरी सकारात्मक इशारे के बिना यह संभव नहीं है। जल्द ही असली नाम सामने जाना है। हो यह भी सकता है कि वह नाम उक्त तीनों में से ही नहीं हो।

अन्त में यह बात कहनी जरूरी है कि भाजपा बीकानेर शहर और बीकानेर पश्चिम से जब भी जीती है, उसमें ओबीसी वर्ग के वोटों का बड़ा योगदान रहा है। 2008 परिसीमन के बाद ब्राह्मण और मुस्लिम प्रभावी बीकानेर पश्चिम सीट ओबीसी बहुल है, बावजूद इसके क्या वजह है कि ओबीसी वर्ग से एक भी दावेदारी नहीं है। 

अपनी अनीति के चलते आरएसएस/भाजपा किसी मुस्लिम को उम्मीदवारी चाहे दें लेकिन ओबीसी वर्ग को तो मौका देना ही चाहिए। इस पर ओबीसी वर्ग को भी विचार करना चाहिए कि वह कब तक पालकियां ढोता रहेगा।

दीपचन्द सांखला

14 सितम्बर, 2023

No comments: